ગુરુવાર, 10 ઑક્ટોબર, 2024

ज़िन्दगी का सफ़र

 


हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है

कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है। कोई समझा नहीं कोई जाना नहीं, ज़िन्दगी का ये सफ़र, कभी धूप तो कभी छाँव, यही ज़िंदगी का गीत है। हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है। कभी आगे बढ़ने का हौसला, कभी रुकने का मेल, हर सुबह नई उम्मीदों की, नई कहानी जीवित है। हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है। हर ठोकर के बाद, उठना ही तो असली सफ़र है, यहाँ ग़मों की कशमकश में, कभी कहीं मिलती प्रीत है। हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है। "चाँद" ज़िंदगी एक रंगमंच है, अपना रोल निभाओ, कभी खुशियाँ तो कभी ग़म, ये तो ज़िन्दगी में नीत है। हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है।

ટિપ્પણીઓ નથી:

ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો