ગુરુવાર, 3 ઑક્ટોબર, 2024

राजकोट, तू हमारी शान है

राजकोट, हमारा प्यारा शहर, तेरी मिट्टी में बसी है महक हर पहर।

गर्व से गाते हैं हम, तेरी जय-जयकार, राजकोट शहर, तू है हमारा अहंकार

राजकोट, राजकोट, तू हमारी शान है, तेरे नाम से जुड़ी हमारी पहचान है।

हर दिल में बसती है तेरी कहानी, राजकोट शहर, तू है सबसे न्यारी ज़िंदगानी।

तेरे रंगों में बसी है सादगी और शान, तेरे लोगों में है अपनापन और मान।

तेरी सड़कों पर चले जो भी यात्री, हर कदम पर मिले यहाँ की संस्कृति की भाती

राजकोट, राजकोट, तू हमारी शान है, तेरे नाम से जुड़ी हमारी पहचान है।

 हर दिल में बसती है तेरी कहानी, राजकोट शहर, तू है सबसे न्यारी ज़िंदगानी।

तेरे त्योहारों की धूम है बेमिसाल, हर दिल में है प्यार,हर घर है खुशहाल

तेरी हवाओं में बसी  सुकून की रवानी, राजकोट शहर, तेरी हर शाम सुहानी

 राजकोट, राजकोट, तू हमारी शान है, तेरे नाम से जुड़ी हमारी पहचान है।

हर दिल में बसती है तेरी कहानी, राजकोट शहर, तू है सबसे न्यारी ज़िंदगानी।

 हमारे दिलों में तेरी धड़कन बसी है, राजकोट, तू हमारी ज़िन्दगी की खुशी है।

 तेरे साथ चलेंगे हर राह मस्तानी, राजकोट शहर, कटी है यहाँ हमारी जवानी

राजकोट, राजकोट, तू हमारी शान है, तेरे नाम से जुड़ी हमारी पहचान है।

हर दिल में बसती है तेरी कहानी, राजकोट शहर, तू है सबसे न्यारी ज़िंदगानी।

ટિપ્પણીઓ નથી:

ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો