हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है
कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है|
कोई समझा नहीं कोई जाना
नहीं, ज़िन्दगी का ये सफ़र,
कभी धूप तो कभी छाँव, यही ज़िंदगी का गीत
है|
हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है
कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है|
कभी आगे बढ़ने का हौसला,
कभी रुकने का मेल,
हर सुबह नई उम्मीदोंकी, नई कहानी जीवित है|
हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है
कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है|
हर ठोकर के बाद, उठना ही तो असली सफ़र है,
यहाँ ग़मों की कशमकश में , कभी कही मिलति
प्रीत है|
हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है
कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है|
"चाँद" ज़िंदगी एक
रंगमंच है, अपना रोल निभाओ,
कभी खुशिया तो कभी गम, ये तो ज़िन्दगी में नीत है
हर हार के बाद तो, कभी यहाँ मिलती जीत है
कभी हँसी तो कभी आँसू, यही ज़िन्दगी की रीत है|
ટિપ્પણીઓ નથી:
ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો